Bihar News: हत्या के तीन साल बाद अचानक जिंदा लौटी नवविवाहिता, सच्चाई जान सिर पकड़ लेंगे आप

Bihar News: बिहार के पूर्णिया में जिस नवविवाहिता की तीन साल पहले हत्या कर दी गई थी. वह अचानक जिंंदा लौटी. इस घटना से सभी हैरान हैं. पुलिस के भी होश उड़ गए हैं. मामले की सच्चाई जान आप भी सिर पकड़ने पर मजबूर हो जाएंगे.

Bihar News: बिहार के पूर्णिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 3 साल पहले जिस विवाहिता की हत्या हो गई थी, वह अचानक जिंदा लौट आई. इस मामले ने सभी को हैरान कर के रख दिया है. विवाहिता की हत्या के आरोप में ससुरालवाले पिछले तीन साल से थाने की चक्कर काट रहे हैं और जेल की हवा भी खा चुके हैं. वहीं, जिस बहू की हत्या के आरोप में उन्हें जेल में डाला गया, वह मजे से मायके में रह रही थी. जैसे ही इस मामले का खुलासा हुआ, पुलिस ने भी अपना सिर पकड़ लिया.

तीन साल बाद जिंदा लौटी बहू

दरअसल, पूरी घटना बिहार के पूर्णिया जिले की है, जहां तीन साल पहले मो. मसीक के साथ रुखसाना खातून का निकाह हुआ था. निकाह के बाद रुखसाना ससुराल आ गई. वहीं, शादी के महज कुछ दिन बाद ही वह लापता हो गई. बेटी के लापता होने के बाद उसके परिजन पुलिस के पास पहुंचे और ससुरालवालों पर बेटी की हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया.

दहेज के नाम पर बहू की हत्या!

फारुख अंसारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा था कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुरालवाले 2 लाख रुपये दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे थे. दहेज के लिए उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी. जिसके बारे में कॉल पर बेटी ने बताया भी था. फारुख ने आगे बताया कि ससुरालवालों ने मेरी बेटी से फोन तक छीन लिया था, जिसके बाद उससे बात तक नहीं हो पा रही थी. एक दिन हमें उसके ससुरालवालों के पड़ोसियों ने बताया कि मेरी बेटी कहीं भाग गई है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तीन साल बाद सच आया सामने

रुखसाना खातून के पिता के आरोपों के बाद पति, सास-ससुर, देवर-ननद सभी को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई. गिरफ्तारी के बाद बहुत मुश्किल से सभी को बेल मिला. इसके बाद भी लगातार सभी थाने के चक्कर काट रहे थे. हालांकि अब इस मामले की सच्चाई सामने आ चुकी है. महिला मजे से मायके में रह रही थी. पुलिस ने भी केस को रद्द कर दिया है. मामले की सच्चाई सामने आने के बाद लड़के के पिता ने कहा कि हम पिछले तीन सालों से बहू की हत्या का कलंक झेल रहे थे, लेकिन अब जाकर सच सबके सामने आया है.

ALSO READ: Begusarai Crime News: चचेरे भाई के प्यार में पागल युवती ने की आत्महत्या, शादी के लिए नहीं मान रहे थे परिजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >