Bihar Crime News: आधी रात को धारदार हथियार से पति को काटकर भाग रही थी पत्नी, मासूम ने आंखों देखी बताकर मां को कराया गिरफ्तार

Bihar Crime News: पूर्णिया जिले में पत्नी, पति की हत्या कर भाग रही थी. लेकिन, उसके काले करतूत को 10 साल के मासूम ने उजागर किया. जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच- पड़ताल में जुटी है.

Bihar Crime News: बिहार के पूर्णिया जिले में एक पत्नी ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया. आधी रात को पत्नी ने धारदार हथियार से पति की हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी फरार हो गई. लेकिन, उसके करतूत को 10 साल के बेटे ने उजागर कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन में जुटी है. जानकारी के मुताबिक, यह घटना जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के दमगड़ा रमोवतार चौक की है.

बच्चे की रोने की आवाज सुनकर जागे लोग

मृतक की पहचान बालो दास (42 वर्ष) के रूप में हुई है. बालो दास दमगड़ा पंचायत के वार्ड नंबर 11 के आनंदी दास के बेटे बताए जा रहे हैं. पूरे घटना को लेकर बताया जा रहा है कि, रात में करीब साढ़े 9 बजे तक बालो दास खाना खाकर सोने चले गए थे. जिसके बाद करीब 11 बजे मृतक बालो दास का 10 साल के बेटे की रोने की आवाज आई. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर कई लोग जाग गए. बच्चे के मुताबिक, उसकी नींद खुली तो उसकी मां घर से भाग रही थी. मां को भागता देख, बच्चा भी उसके पीछे भागने लगा. लेकिन, इसी दौरान बच्चे ने अपने पिता को खून से लथपथ देखा.

पत्नी को पुलिस ने देर रात किया गिरफ्तार

इधर, जब अन्य लोग बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि, बालो दास घायल पड़ा हुआ है. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. आनन-फानन में बालो दास को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत बता दिया गया. इसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. देर रात ही पुलिस एक्टिव रही और छापामारी कर मृतक की पत्नी उषा देवी (37 वर्ष) को अमारी गांव से गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही पत्नी ने आखिर अपने पति की हत्या क्यों की, इसे लेकर जांच-पड़ताल में जुटी है.

पुलिस पत्नी से कर रही पूछताछ

खबर की माने तो, मृतक पंजाब रहता था. लेकिन, जमीन के मामले को लेकर एक महीने पहले ही घर आया था. उसका एक और 15 साल का बेटा भी है, जो मजदूरी करता है. हालांकि, मामले को लेकर पुलिस पत्नी से थाने में पूछताछ कर रही है. देखना होगा कि, क्या कुछ खुलासा पत्नी की ओर से किया जाता है.

Also Read: Bihar Weather: बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम? IMD ने बताया अगले 3 दिनों तक तापमान का क्या रहेगा हाल…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >