चिन्हित मामलों में पक्षकार को शीघ्र तामिला करायें नोटिस : सचिव

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक पूर्णिया. आगामी 14 मार्च को आयोजित होनेवाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर अवर न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. श्रम विभाग से संबंधित मामलों के निषादन पर विचार विमर्श करने हेतु श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शुभम प्रियदर्शी बैठक में उपस्थित हुए. वहीं माप-तौल से संबंधित मामलों के निष्पादन पर विचार विमर्श करने हेतु निरीक्षक विधिक माप विज्ञान पूर्णिया सदर एवं बिजली विभाग के कार्यपालक विद्युत अभियंता बालवीर प्रसाद वागीश एवं नवीन मंडल तथा भारत संचार निगम लिमिटेड, पूर्णियों के अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति कुमारी में उपस्थित हुए. बैठक में सचिव द्वारा यह निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभागों से संबंधित मामलों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करें. चिन्हित मामलों में पक्षकार को सूचना प्राप्त कराने हेतु यथाशीघ्र नोटिस तैयार करें एवं कार्यालय से हस्ताक्षर करायें. ज्ञात हो कि उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में शमनीय आपराधिक मामले, प्ली बार्गेनिंग के मामले, धारा 138 एन०आई० एक्ट के मामले, बैंक वसूली के मामले, मोटर दुर्घटना दावा वाद, शमनीय ट्रैफिक चालान, श्रम विवाद, जनउपयोगी सेवाएं से संबंधित मामले जैसे बिजली एवं पानी बिल, तलाक छोड़कर वैवाहिक विवाद, भू-अधिग्रहण के मामले, सेवा एवं पेंशन संबंधित मामले, उपभोक्ता से संबंधित मामले, राजस्व से संबंधित मामले एवं अन्य दीवानी वादों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >