मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, एसडीओ ने वीक्षकों को दी कड़ी हिदायत

एसडीओ ने वीक्षकों को दी कड़ी हिदायत

धमदाहा. फ्रिस्किंग में ढिलाई पर दो केंद्राधीक्षक व आठ वीक्षक पर कार्रवाई के बाद अनुमंडल प्रशासन ने और सख्त रूख अख्तियार कर लिया है. धमदाहा अनुमंडल मुख्यालय के नौ परीक्षा केंद्रों पर संचालित मैट्रिक परीक्षा को लेकर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने वीक्षकों के साथ बैठक की.बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने सभी उपस्थित वीक्षकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि धमदाहा के सभी नौ केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा हर हाल में गाइडलाइन के मुताबिक होनी चाहिए. यदि किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गुरुवार को प्रथम पाली में आयोजित परीक्षा का अनुमंडल पदाधिकारी ने निरीक्षण भी किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >