अतिक्रमण हटाने की चेतावनी से भवानीपुर बाजार में हड़कंप

भवानीपुर

भवानीपुर.भवानीपुर मुख्य बाजार स्थित एसएच-65 पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर जारी कड़े निर्देशों के बाद बुधवार को अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिए 10 तारीख तक का अल्टीमेटम दिया था. इसके बाद बाजार में अतिक्रमण कर बैठे लोगों ने स्वयं ही कब्जा खाली करना शुरू कर दिया. प्रशासन के डर से कई अतिक्रमणकारी न केवल सड़क पर बनाए गए अस्थायी ढांचे हटा रहे हैं, बल्कि अतिक्रमित जगहों पर बने पक्के निर्माण तक तोड़ने लगे हैं. इससे बाजार क्षेत्र में दिन भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. धमदाहा एसडीएम अनुपम ने चेतावनी दी थी कि 11 तारीख को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा. इसी चेतावनी के बाद बाजार में हलचल तेज हो गई और अतिक्रमणकारियों ने स्वेच्छा से अपने-अपने कब्जे हटाने शुरू कर दिए. प्रशासन की कार्रवाई की आशंका से पूरे बाजार में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि आम लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सड़क चौड़ी होने से आवागमन में सुधार होगा और जाम की समस्या से राहत मिलेगी. इससे पहले धमदाहा एसडीएम अनुपम के आदेश पर नगर पंचायत भवानीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी कशिश कुमारी ने एसएच 65 के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर लगातार माइकिंग करवाया था. इसमें प्रशासन ने 11 तारीख को अतिक्रमित जगहों को खाली करवाने के लिए बुल्डोजर चलाये जाने की बात कही थी. अतिक्रमणकारियों को दस तारीख तक स्वयं से अतिक्रमित जगह खाली करने का सख्त निर्देश दिया गया था. इसके बाद बुधवार को दिनभर अतिक्रमणकारी स्वयं से अतिक्रमित जगहों को खाली करने में लगे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >