विज्ञान प्रदर्शनी में अलका व क्विज में भगवान मरांडी प्रथम

श्रीनगर

श्रीनगर. प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रांगण परिसर में निपुण बिहार एवं अन्य शैक्षणिक योजनाओं के अंतर्गत प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन किया गया. इस मेला में विज्ञान प्रदर्शनी तथा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से किया गया. प्रखंड लेखापाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच एवं शिक्षकों में नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को बढ़ावा देना है. प्रखंड के लेखापाल विकास कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया . टीएलएम के कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त विजेताओं में मध्य विद्यालय खोखा की छात्रा सौम्या कुमारी, विज्ञान प्रदर्शनी में हाईस्कूल की छात्रा अलका कुमारी, क्विज प्रतियोगिता हाईस्कूल सिंघिया के भगवान मरांडी रहे. सहयोगी सदस्य में शिक्षक नंदकिशोर यादव, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, समन्वयक नवीन कुमार, मनोज कुमार पाल, अब्दुल वदूद साहेब, अजय कुमार यादव, प्रणव भारती तथा निर्णायक सदस्य के रूप में अवधेश कुमार, राजा कुमार राज कुमार एवं कुमारी मणिभूषण चौधरी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >