पीट कर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत

पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र स्थित नौलखा गांव के रहने वाले राम बहादुर साह को रविवार को उनके पड़ोसियों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था.

भागलपुर. पूर्णिया जिला के जानकीनगर थाना क्षेत्र स्थित नौलखा गांव के रहने वाले राम बहादुर साह को रविवार को उनके पड़ोसियों ने पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था. घटना के बाद स्थानीय अस्पताल से रेफर किये जाने के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. मृतक के बेटे कुंदन कुमार ने बताया कि रविवार सुबह उनके पिता राम बहादुर साह अपने घर के सामने गोतिया जितेंद्र साह के घर के बाहर मुंह धो रहे थे. इसी दौरान योजना के तहत नरेश साह और उसके परिवार के लोगों ने मिल कर उनके पिता को घेर लिया और लाठी-डंडे से प्रहार कर अधमरा कर दिया था. इस संबंध में उन लोगों पूर्णिया स्थित जानकीनगर थाना में भी आवेदन दिया है. मौत के बाद बरारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >