स्वच्छता रथ को बीडीओ ने हरी झंडी दिखा किया रवाना

स्वास्थ्य ही सेवा अभियान

धमदाहा. स्वास्थ्य ही सेवा अभियान के तहत शनिवार को धमदाहा प्रखंड मुख्यालय से प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रकाश कुमार ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बीडीओ प्रकाश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य ही सेवा अभियान के तहत यह स्वच्छता रथ प्रखंड के सभी बीस पंचायत के सभी वार्डो में लोगों को जागरूक करेगा. लोगों को साफ सुथरा रहने व शौचालय में शौच करने के लिए प्रेरित करेगा. शौचालय का निर्माण कराने के लिए प्रोत्साहन राशि मिलेगी. मौके पर प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक एवं वार रूम कर्मी सहित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. फोटो. 28 पूर्णिया 10- स्वच्छता रथ को रवाना करते बीडीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >