डाक्टरों ने महिलाओं को कैंसर के प्रति महिलाओं को किया सतर्क

गुलाबबाग महिला मंडल ने लगायी शिविर, 90 की हुई जांच

गुलाबबाग महिला मंडल ने लगायी शिविर, 90 की हुई जांच पूर्णिया. गुलाबबाग तेरापंथ मंडल ने महिलाओं में तेजी से बढ़ते पेप सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक शिविर का आयोजन किया. इसमें विशेषज्ञ डाक्टरों ने गुलाबबाग की महिलाओं को न केवल कैसर जैसे घातक रोग के प्रति सतर्क किया बल्कि बचाव के उपाय भी बताए. इसमें समय पर जांच कराए जाने पर फोकस किया गया. इस दौरान डा. अनुराधा सिन्हा, डा. विभा झा, डा. सीपक सिंह, डा. प्रिया सिंह, डा. रुचि सौम्या, डा. प्रियंका झा एवं उनकी टीम ने अलग अलग बीमारी के लक्षण, प्रारंभिक जांच और सही खान-पान के बारे में जानकारी दी. डाक्टरों ने संतुलित आहार और नियमित व्यायाम का संदेश भी दिया. इस जागरूकता शिविर में कैंसर की जांच के लिए मौर्या पैथोलॉजी के डॉक्टर ए के सिन्हा भी अपनी टीम और उपकरणों के साथ मौजूद थे. इस दौरान कुल 90 महिलाओं का परीक्षण किया गया. इसमें उन महिलाओं की जांच की गई जो आर्थिक दृष्टि से सक्षम नहीं थी. अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में गुलाबबाग तेरापंथ भवन में आयोजित इस शिविर मे महिला मंडल की ओर से सभी डाक्टरों का अभिनंदन किया गया. तेरापंथ सभा के अध्यक्ष सुशील जी संचेती के साथ महासभा के कार्यकारिणी सदस्य मनोज जी पुगलिया, महिला मंडल अध्यक्ष बबीता जी मालू, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष अरुण जी संचेती, डालचंद जी संचेती, रुपेश जी डुंगरवाल और महिला मंडल की सभी सदस्य समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. महिला मंडल की मंत्री सीमा विनकिया ने सबका आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा पुगलिया ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >