दुष्कर्म मामले में जेल जाने के डर से अररिया के युवक ने पीड़िता से रचायी शादी

अमौर थाना क्षेत्र

प्रतिनिधि, अमौर. अमौर थाना क्षेत्र में जेल जाने के डर से अररिया के महलगांव के युवक ने उस युवती से शादी रचा ली, जिसके साथ उसने कुछ दिनों पूर्व दुष्कर्म किया था. कांड के आइओ व एएसआइ रामइकबाल पासवान ने बताया कि पीड़ित के परिजनों से पता चला कि पीड़िता की रजामंदी से आरोपित के साथ पीड़ित की शादी कर दी गयी. थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवती ने मेडिकल जांच कराने से इंकार कर दिया है. न्यायालय में युवती का 164 का बयान कलमबंद किया गया है. न्यायालय के आदेश पर युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार, 12.06.2024 की यह घटना थी. पीड़ित युवती की मां के कोर्ट कम्पलेन के आधार पर 24.08.2024 को अमौर थाना कांड संख्या 316/24 की भादवि धारा 323, 366, 375, 376 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गयी थी, जिसमें मुख्य आरोपी सहित पांच लोगो को नामजद प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था. इसके बाद आरोपित को आजीवन कारावास का डर सताने लगा, जिसके बाद उसने पीड़िता से शादी करने का रास्ता चुना .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >