पूर्णिया विवि में इसी हफ्ते सिंडिकेट की एक और बैठक, सीनेट की तारीख पर लगेगी मुहर

सीनेट की तारीख पर लगेगी मुहर

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय में इसी हफ्ते सिंडिकेट की एक और बैठक होगी जिसमें सीनेट की बैठक की तारीख पर मुहर लगायी जायेगी. जानकारी के अनुसार, पूर्णिया विवि ने इसी महीने सीनेट की बैठक कराने की योजना बनायी है. हालांकि इसपर अंतिम निर्णय कुलाधिपति सह राज्यपाल लेंगे. संभावना है कि स्वयं राज्यपाल सीनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. हाल के वर्षों में कुछ सीनेट बैठकों में राज्यपाल ने स्वयं अध्यक्षता की भी है. बीते 17 जनवरी को सिंडिकेट की बैठक होने के बाद सीनेट की बैठक के लिए कुलाधिपति से सीनेट बैठक पर मार्गदर्शन लेने की कवायद पूर्णिया विवि ने प्रारंभ कर दी है. बता दें कि पूर्णिया विवि की ओर से इस साल दो सीनेट बैठक करायी जायेगी. इस साल की पहली सीनेट बैठक में वार्षिक बजट पर चर्चा होगी और दूसरी बैठक पूरी तरह से शैक्षणिक मुद्दों पर होगी जो अगस्त में आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है. सिंडिकेट की बैठक में अगले वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक बजट 3 अरब 38 करोड़ 50 लाख 90 हजार 953 को अनुमोदित कर दिया गया है. अब इसे सीनेट के अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया जायेगा. इसके साथ ही कुलपति प्रो. विवेकानंद सिं की पहल पर शिक्षकों और कर्मियों को दूर करने के लिए पूर्णिया विवि की ओर से 233 सहायक प्राध्यापक और 61 एलडीसी कर्मचारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव को सीनेट से अनुमोदित करा उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा जायेगा. इसके साथ ही 17 विषयों में 168 पदों पर गेस्ट लेक्चरर की बहाली को भी सीनेट से अनुमोदित कराया जायेगा. इस संबंध में विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सिंडिकेट की अगली बैठक 22 जनवरी को होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >