आंधी में बेघर हुए परिवारों को अंचल ने दिया प्लास्टिक

नगर परिषद कसबा

प्रतिनिधि,कसबा.शुक्रवार की देर रात्रि नगर परिषद कसबा में आए तेज आंधी तूफान के कारण सैकड़ों लोगों के आशियाने उजड़ गए थे. रविवार को अंचल कार्यालय कसबा में राजस्वकर्मी विक्रम कुमार ने पीड़ित परिवारों को प्लास्टिक का वितरण किया गया. इस मौके पर नगर परिषद कसबा के पार्षद मो इफ्तिखार आलम, मो अफरोज आलम, दीपक कुमार दिवाकर, पार्षद प्रतिनिधि हीरालाल मंडल, गणेश कुमार मंडल मौजूद थे. गौरतलब है कि तेज आंधी के कारण नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 1,2,4,5,7,8 एवं वार्ड संख्या 9 के सैकड़ों परिवार के आशियाने उजड़ गए हैं. मुख्य पार्षद कुमारी छाया ने बताया कि जल्द ही पीड़ित परिवारों के बीच आपदा सहायता राशि का वितरण किया जाएगा. फोटो. 15 पूर्णिया 14- पीड़ित परिवार को प्लास्टिक वितरण करते कर्मी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >