अमौर रेफरल अस्पताल को जल्द मिलेगी महिला डॉक्टर : सीएस

अमौर

अमौर. रेफरल अस्पताल अमौर का पूर्णिया सीएस सह आरडी प्रभारी डॉ. प्रमोद कनौजिया ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. वही निरीक्षण के दौरान डॉ. कनौजिया ने बताया कि वे किशनगंज में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी वे अमौर रेफरल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले की तुलना में साफ-सफाई की स्थिति बेहतर है, लेकिन अभी भी कुछ तकनीकी कमियां और सुधार की आवश्यकता है. उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार एक सतत प्रक्रिया है. सरकार लगातार नए डॉक्टरों की बहाली कर रही है. क्षेत्र की महिलाओं की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है. उम्मीद है कि अगले दो महीनों के भीतर अस्पताल को स्थायी रूप से महिला चिकित्सक की सेवा मिलने लगेगी. उन्होंने कहा कि आगामी 7 से 10 दिनों के भीतर वे दोबारा अस्पताल का विधिवत निरीक्षण करेंगे, जिसमें सभी विभागों और व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी.मौके पर अस्पताल प्रबंधक अनिल कुमार, डॉ तौकीर अहमद, चंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >