अमौर में ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर 3 किलो चांदी के जेवर चोरी, जांच में जुटी पुलिस

पूर्णिया के अमौर में राय ज्वेलर्स से चोरों ने 3 किलोग्राम चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. दुकान का शटर तोड़कर की गई इस चोरी के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Amour Jewellery Shop Theft: पूर्णिया के अमौर में ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. अमौर-कसबा स्टेट हाईवे-99 पर प्रखंड मुख्यालय के सामने स्थित राय ज्वेलर्स का शटर और ताला तोड़कर अज्ञात चोर करीब 3 किलोग्राम चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गये.

चोरी की घटना का पता रविवार सुबह उस समय चला, जब दुकानदार मनोज कुमार राय रोज की तरह दुकान खोलने पहुंचे. शटर का लॉक टूटा देखकर उनके होश उड़ गये. अंदर जाने पर शोकेस भी क्षतिग्रस्त मिला और उसमें रखे चांदी के जेवर गायब थे.

सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा मिला ताला

अमौर वार्ड नंबर 7 निवासी 45 वर्षीय मनोज कुमार राय अपने घर के मुख्य दरवाजे पर ही राय ज्वेलर्स नामक दुकान चलाते हैं. शनिवार शाम करीब 7 बजे उन्होंने दुकान बंद की और घर चले गये.

रविवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के दाहिने हिस्से का लॉक टूटा हुआ था. दुकान के अंदर प्रवेश करने पर शोकेस क्षतिग्रस्त मिला. उसमें रखे विभिन्न प्रकार के खुदरा चांदी के आभूषण गायब थे.

दुकानदार के अनुसार चोरी हुए जेवरों का कुल वजन करीब 3 किलोग्राम है.

चोरी से एक दिन पहले दुकान पर आये थे दो अज्ञात लोग

घटना के बाद दुकानदार ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति जेवर खरीदने और बेचने के सिलसिले में दुकान पर आये थे.

दोनों व्यक्तियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि वे एक-दो दिन में इसकी जानकारी देंगे. अब चोरी की घटना के बाद दुकानदार को आशंका है कि कहीं इन दोनों की इस वारदात में कोई भूमिका तो नहीं है.

हालांकि, यह केवल दुकानदार की आशंका है. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चोरी में उन दोनों व्यक्तियों की कोई संलिप्तता थी या नहीं.

CCTV फुटेज से खुलेगा चोरों का राज?

घटना की सूचना मिलते ही अमौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान का निरीक्षण किया. पुलिस ने घटनास्थल से उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाने के साथ दुकान में लगे CCTV कैमरों के फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है.

पुलिस की कोशिश है कि फुटेज के जरिये रात के समय दुकान के आसपास आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों और वाहनों की पहचान की जा सके. इसके अलावा पुलिस दुकानदार द्वारा बताये गये दोनों अज्ञात व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

Amour Jewellery Shop Theft: मामला दर्ज, जांच अधिकारी को मिली जिम्मेदारी

पीड़ित मनोज कुमार राय ने अमौर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 367/2026 दर्ज किया है. मामले में बीएनएस की धारा 331(2)/305(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मामले की जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारी अनंत राम को सौंपी गयी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती चोरी गये करीब 3 किलो चांदी के आभूषणों का पता लगाने और आरोपियों तक पहुंचने की है. CCTV फुटेज और अन्य जांच के आधार पर पुलिस संदिग्धों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

फोटो - घटन स्थल पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network
फोटो - घटन स्थल पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network
फोटो - घटन स्थल पर लगी भीड़ | Prabhat Khabar Network

Also Read: बाढ़ के खतरे को लेकर पटना से भागलपुर तक प्रशासन हाई अलर्ट, गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई टेंशन

Also Read: बिहार में देर रात 23 IAS अफसरों का तबादला, इन जिलों के DDC, SDO और नगर आयुक्त बदले गए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >