वेंडरों से सिलेंडर छीनने की कोशिश, एजेंसी संचालक ने लगायी सुरक्षा की गुहार

ऑनलाइन बुकिंग बंद होने के बाद बढ़ी परेशानी

ऑनलाइन बुकिंग बंद होने के बाद बढ़ी परेशानी

पूर्णिया. ऑनलाइन बुकिंग बंद होने के बाद रसोई गैस की किल्लत से हालात तनावपूर्ण होते जा रहे हैं. पुलिस लाइन रोड स्थित एचपी गैस एजेंसी के संचालक मंजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर गैस गोदाम, वेंडरों और शो-रूम की सुरक्षा की गुहार लगायी है.आवेदन में कहा गया है कि घरेलू गैस के कृत्रिम अभाव के कारण उपभोक्ताओं एवं अन्य के द्वारा गैस वेंडरों के वितरण के समय कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गैस सिलेंडर जबरन छीनने की कोशिश की जा रही है.इस दौरान वेंडरों के साथ मारपीट करने और गोली मार देने की भी धमकी दी जा रही है.इस वजह से गैस वितरण करने में वेंडर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.संचालक ने बताया कि एजेंसी से प्रतिदिन करीब 800 से 1000 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है. इसके कारण शो-रूम के बाहर भीड़ लगी रहती है. गुरुवार से ऑनलाइन बुकिंग बंद होने के बाद स्थिति और बिगड़ गई है. गैस संचालक मंजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में सदर एसडीपीओ-1 ज्योति शंकर से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी. एसडीपीओ ने सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति में वेंडर तुरंत पुलिस को सूचना दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >