पूर्णिया विवि में सिंडिकेट से पहले विद्वत परिषद की बैठक आज, अहम शैक्षणिक निर्णय होने के आसार

पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्वत परिषद की बैठक 20 जनवरी को होगी. दरअसल, 22 जनवरी को होनेवाली सिंडिकेट की बैठक को अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर विद्वत परिषद की बैठक पहले बुलायी है.

पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय में विद्वत परिषद की बैठक 20 जनवरी को होगी. दरअसल, 22 जनवरी को होनेवाली सिंडिकेट की बैठक को अधिक उपयोगी बनाने की दिशा में कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर विद्वत परिषद की बैठक पहले बुलायी है. गौरतलब है कि पिछली सिंडिकेट बैठक में वार्षिक बजट, 233 सहायक प्राध्यापक और 61 एलडीसी कर्मचारियों की नियुक्ति के प्रस्ताव और 17 विषयों में 168 पदों पर गेस्ट लेक्चरर की बहाली को अनुमोदित किया गया. इसके फौरन बाद विद्वत परिषद की बैठक बुलाये जाने के काफी मायने हैं. इसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये जाने के आसार हैं. संभावना है कि पूर्णिया कॉलेज में बीएड की पढ़ाई शुरू करने और पूर्णिया महिला महाविद्यालय में 19 नये विषयों में पीजी प्रारंभ करने की दिशा में विचार-विमर्श किया जायेगा. चूंकि सीनेट की बैठक भी कुछ ही दिनों के बाद होगी. इसलिए इन निर्णयों को त्वरित गति से आगे भी बढ़ाया जा सकेगा. पूर्णिया विवि ने इसी महीने सीनेट की बैठक कराने की योजना बनायी है. हालांकि, इसपर अंतिम निर्णय कुलाधिपति सह राज्यपाल लेंगे. संभावना है कि स्वयं राज्यपाल सीनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इधर, विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पूर्णिया विवि में विद्वत परिषद की बैठक आज होगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >