युवती को बहला-फुसलाकर ले गया राजस्थान, बेचने का आरोप

बेचने का आरोप

भवानीपुर. नवगछिया में एक कंपनी में काम करने वाली भवानीपुर की एक युवती को झांसा देकर बेचने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर पंचायत के महथवा चाप वार्ड नंबर 04 निवासी पिता ने अपनी बेटी के गायब होने और उसे बेचने का आरोप लगाते हुए सितंबर 2025 में भवानीपुर थाना में लिखित आवेदन दिया था. आवेदन में भागलपुर जिले के नवगछिया स्थित राजेंद्र नगर कॉलोनी निवासी ब्रजेश साह पर आरोप लगाया है. पिता द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना में कांड संख्या 228/25 दर्ज किया गया था. आवेदन में बताया गया है कि उनकी बेटी कंपनी में काम के सिलसिले में नवगछिया जाया करती थी, जहां उसकी मुलाकात ब्रजेश साह से हुई. आरोप है कि ब्रजेश साह ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर जबरन अपहरण कर लिया और उसे बेचने के लिए राजस्थान ले गया. इस मामले को लेकर उस समय आवेदन दिया गया था और पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया था. इस बीच कुछ दिन पहले गायब युवती सबिता कुमारी ने स्वयं भवानीपुर थाना से संपर्क किया. राजस्थान से लौटने के बाद सोमवार की शाम वह भवानीपुर थाना पहुंची. इसके बाद भवानीपुर थाना की अपर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी उसे न्यायिक बयान दर्ज कराने के लिए पूर्णिया ले गई. भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुनि राजकुमार चौधरी ने बताया कि युवती को बयान के लिए पूर्णिया न्यायालय भेजा गया है और बयान के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >