भवानीपुर. सत्संग मंदिर भवानीपुर से मंगलवार की सुबह 5 बजे ब्रह्मचर्य संजय बाबा के नेतृत्व सैकड़ो सत्संग प्रेमी महिलाओं एवं पुरुषों ने भव्य व आकर्षक प्रभातफेरी निकाली . ब्रह्मचर्य संजय बाबा ने बताया सद्गुरु महर्षि दल बहादुर परमहंस जी महाराज की 103 वीं पावन जयंती मनायी गयी. उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी के बाद उनके तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. पुष्पांजलि अर्पित के बाद प्रातः कालीन सत्संग का आयोजन किया गया जिसमें प्रखंड क्षेत्र के लोग शामिल हुए. सत्संग के बाद भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें सबों ने चढ़कर हिस्सा लिया. अंत में ब्रह्मचर्य संजय बाबा ने उनके उपदेश को बताया.
सत्संग मंदिर से निकाली भव्य प्रभातफेरी
भवानीपुर
