बलेनो कार से 97 लीटर कफ सीरप जब्त, एक महिला गिरफ्तार

मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बाइपास बेरियर रूई गोला स्कूल के पास आठ कार्टून में 97 लीटर कफ सीरप बलेनो कार से पुलिस ने बरामद की.

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बाइपास बेरियर रूई गोला स्कूल के पास आठ कार्टून में 97 लीटर कफ सीरप बलेनो कार से पुलिस ने बरामद की. इसके साथ ही एक महिला को गिरफ्तार किया. महिला का पति मजदूरी करता है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि रुइगोला से 97 लीटर कफ सीरप के साथ एक बलेनो कार जब्त की गयी. एक महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है . मामले की अभी जांच पड़ताल की जा रही है. जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >