बिजली शिकायत निवारण शिविर में 15 में 8 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निवारण

स्थानीय विद्युत विभाग कार्यालय परिसर में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को सबका सम्मान जीवन आसान पहल के तहत एक विशेष बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया.

पूर्णिया. स्थानीय विद्युत विभाग कार्यालय परिसर में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को सबका सम्मान जीवन आसान पहल के तहत एक विशेष बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया. विद्युत उपभोक्ताओं की लंबे समय से लंबित समस्याओं के त्वरित निष्पादन व बेहतर सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में विभाग के अधीक्षण अभियंता बासुकी रजक, कार्यपालक अभियंता बलवीर कुमार बागीश, सहायक अभियंता रोहित कौशिक सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को सुना. शिविर में आयी शिकायतों में मुख्य रूप से बिल में सुधार के लिए आए आवेदनों की मौके पर जांच कर उनका समाधान किया गया. वहीं खराब मीटरों को बदलने और रीडिंग से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने के निर्देश दिये गये. जिन आवेदकों को नया कनेक्शन लेने में तकनीकी दिक्कतें आ रही थीं, उन्हें तत्काल सहायता प्रदान की गयी. इस दौरान उपभोक्ताओं को किस्तों में बकाया राशि जमा करने और विभाग की नई योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी. जानकारी देते सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि सोमवार को सोमवार को 12:30 से दोपहर 2 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया. इसमें प्रमंडल स्तर, अवर प्रमंडल स्तर व प्रशाखा में 15 आवेदन प्राप्त हुए. जिसमे से 8 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निवारण किया गया और शेष आवेदनों के निष्पादन के लिए कार्यवाही की जा रही है. शिविर में अधीक्षण अभियंता बासुकी रजक ने बताया कि ”सबका सम्मान जीवन आसान” केवल एक नारा नहीं, बल्कि विभाग की कार्यशैली का हिस्सा है. उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य है कि किसी भी उपभोक्ता को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें. इस तरह के शिविरों के माध्यम से हम सीधे जनता से जुड़ रहे हैं और ऑन-द-स्पॉट समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं. वहीं शिविर में आए स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की. उपभोक्ताओं का कहना था कि अधिकारियों के इस सकारात्मक व्यवहार और त्वरित कार्यवाही से विभाग के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATYENDRA SINHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >