चीन में बजेगा बिहार का डंका, भारतीय U-18 रग्बी टीम में 8 खिलाड़ी चयनित : बालक-बालिका दोनों वर्गों के कप्तान भी बिहार से

एशिया रग्बी यू-18 चैंपियनशिप 2026 के लिए चयनित भारतीय टीम में बिहार के आठ खिलाड़ियों ने जगह बनाई है. खास बात यह है कि बालक और बालिका दोनों वर्गों की कप्तानी बिहार के खिलाड़ियों को सौंपी गई है.

पूर्णिया : एशिया रग्बी एमिरेट्स यू-18 चैंपियनशिप 2026 के लिए चयनित भारतीय टीम में बिहार के आठ खिलाड़ियों ने जगह बनायी है. चीन के क़िंगदाओ में 5 और 6 सितंबर को होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार के सभी आठ खिलाड़ियों का अंतिम 12 सदस्यीय भारतीय टीम में चयन हुआ है.

सबसे खास बात यह है कि बालक और बालिका दोनों वर्गों में भारतीय टीम की कप्तानी बिहार के खिलाड़ियों को सौंपी गयी है. इससे राज्य के रग्बी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह है.

बालिका टीम की कमान पटना की सलोनी के हाथ

बालिका वर्ग में पटना की सलोनी कुमारी को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. उनके साथ पटना की आरती कुमारी और ब्यूटी कुमारी भी टीम में शामिल हैं. वहीं सीवान की सिमरन परवीन को भी भारतीय टीम में जगह मिली है.

बालक वर्ग में रोहित कुमार कप्तान

बालक वर्ग में पटना के रोहित कुमार को भारतीय टीम की कमान सौंपी गयी है. मुजफ्फरपुर के शुभम कुमार, नवादा के पवन राज और नालंदा के बजरंगी कुमार भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं.

इस तरह बिहार के कुल आठ खिलाड़ी चीन में होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे.

कड़ी मेहनत का मिला परिणाम

पूर्णिया रग्बी सचिव एवं राष्ट्रीय रग्बी रेफरी शुभम आनंद ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन राज्य के रग्बी खेल के लिए गर्व की बात है.

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने कठिन मेहनत, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनायी है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि भारतीय टीम चीन में शानदार प्रदर्शन कर देश के साथ बिहार का भी नाम रोशन करेगी.

बिहार के चयनित खिलाड़ी एक नजर में

बालिका वर्ग: सलोनी कुमारी, आरती कुमारी, ब्यूटी कुमारी, सिमरन परवीन बालक वर्ग: रोहित कुमार, शुभम कुमार, पवन राज, बजरंगी कुमार

क्लिक करें और पढ़ें पूर्णिया में इस बार जन्माष्टमी महोत्सव क्यों होगा खास? जुटेंगे 50 हजार श्रद्धालु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >