पूर्णिया. उत्पाद विभाग की पुलिस ने शनिवार की रात डगरुआ थाना क्षेत्र के बरसोनी टोल प्लाजा के पास सफेद रंग के एक पिकअप गाड़ी से अलग-अलग ब्रांड के कुल 274 लीटर विदेशी शराब बरामद कर लिया.इस संबंध में उत्पाद पुलिस ने पिकअप गाड़ी बीआर 11जीएफ 2153 को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार चालक के डगरूआ का मोहम्मद रेहान बताया गया है.इस मामले में सहायक उत्पाद आयुक्त नीरज कुमार रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से पिकअप गाड़ी विदेशी शराब की खेप लेकर पूर्णिया की ओर आ रहा है.यह भी बताया गया कि शराब को गाड़ी के डाला में पुआल से ढककर छुपाया गया है.मिली सूचना के आधार पर उत्पाद पुलिस की टीम को बरसोनी टोल प्लाजा के पास भेजा गया.जहां पूर्णिया की ओर आ रहे एक पिकअप गाड़ी से विदेशी शराब बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि शराब की खेप किस कारोबारी के लिए लाया जा रहा था, इसका पता लगाया जा रहा है.इसके अलावा जब्त गाड़ी के नंबर के आधार पर उसके ऑनर का भी पता लगाया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
