पूर्णिया. सीमांचल के 63 डिग्री कॉलेज में 60 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए ताजा आंकड़े के अनुसार करीब 20 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. समर्थ नोडल अधिकारी प्रो सुमन सागर ने बताया कि अभी तक 20 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. पूर्णिया विवि के विवि मीडिया पदाधिकारी प्रो संतोष कुमार सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है. आर्टस में नामांकन को अधिक होड़ छात्रों की सर्वाधिक रुझान कला संकाय के विषयों में देखने को मिल रही है, जिसके अंतर्गत अब तक पॉलिटिकल साइंस के लिए 2,490 तथा इतिहास के लिए 3,895 आवेदन प्राप्त हुए हैं. कल तक बिना विलंब शुल्क के अप्लाई बिना विलंब शुल्क के आवेदन की अंतिम तिथि 2 जून है. विश्वविद्यालय प्रशासन सभी विद्यार्थियों से अपील करता है कि वे अंतिम समय के इंतजार से बचने के लिए जल्द से जल्द और अधिक से अधिक संख्या में अपना नामांकन फॉर्म भरें. निकटतम कालेज का करें चयन विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वो अपने चयन किए गए विषय में अपने घर के निकटतम महाविद्यालयों को विकल्प में जरूर दर्ज करें. पोर्टल सुचारू रूप से चल रहा है.
पूर्णिया विवि में स्नातक नामांकन को अबतक करीब 20 हजार आवेदन आये
सीमांचल के 63 डिग्री कॉलेज में 60 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन के लिए ताजा आंकड़े के अनुसार करीब 20 हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं.
