स्कार्पियो से 180 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर समेत तीन फरार

दो तस्कर समेत तीन फरार

प्रतिनिधि, कसबा. बीती देर शाम कसबा पुलिस ने एक स्कार्पियो से 180 लीटर विदेशी शराब जब्त की. हालांकि स्कार्पियो चालक व दो शराब माफिया अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. मामले की जानकारी देते हुए कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि गुरुवार की देर शाम सूचना मिली की शराब माफिया एक सफेद रंग की आर्मी लिखी स्कार्पियो से बड़ी संख्या में विदेशी शराब की खेप लेकर आ रहे हैं. सूचना के बाद कसबा पुलिस ने एनएच 57 के मदरसा चौक के पास घेराबंदी तेज कर दी. इसी दौरान अररिया की ओर से शराब लेकर आ रही स्कार्पियो पुलिस की घेराबंदी को देखकर वापस अररिया की ओर भागने लगी. कसबा पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा करते हुए वीरे ढाबा के पास उसे जब्त कर लिया. हालांकि स्कॉर्पियो पर सवार दो शराब माफिया सहित स्कार्पियो चालक भागने में कामयाब रहे. पुलिस ने स्कॉर्पियो की तलाशी में 17 कार्टून विदेशी शराब कुल मात्रा 180 लीटर जब्त की. कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि अज्ञात दो शराब माफिया व वाहन चालक पर कसबा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. फोटो. 30 पूर्णिया 17-जब्त विदेशी शराब

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >