पूर्णिया. शहर के सरस्वती शिशु मंदिर में बुधवार को संकुल स्तरीय मेधावी छात्र परीक्षा में पूर्णिया संकुल के अंतर्गत आनेवाले कुल छह विद्यालयों के 161 मेधावी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. यह परीक्षा विशेष रूप से उन छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की गई थी, जिन्होंने वार्षिक परीक्षा सत्र 2025–26 में अपने-अपने विद्यालय में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का परिचय दिया था. परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करना, उनकी बौद्धिक क्षमता को निखारना व उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना था. प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित होने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रतियोगिता परीक्षाओं में सम्मिलित होने का अवसर प्रदान किया जाएगा जिससे वे अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का व्यापक स्तर पर प्रदर्शन कर सकें. परीक्षा के संचालन एवं निरीक्षण की व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रही. इस दौरान विद्यालय के सचिव वीरेन्द्र कुमार मेहता, प्रभारी प्रधानाचार्य कन्हैया कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक नीरज कुमार अपनी सक्रिय उपस्थिति के साथ संपूर्ण प्रक्रिया पर सतत निगरानी रखते रहे.
सरस्वती शिशु मंदिर में संकुल स्तरीय 161 मेधावी छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा
सरस्वती शिशु मंदिर
