सहरसा/पूर्णिया : ठंड के मौसम में बढ़ते कुहासा की वजह से समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को करीब 2 माह के लिए रद्द किया गया है. समस्तीपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम विजेंद्र कुमार ने इस संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इसके तहत प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा. बनमनखी से सहरसा होकर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन 18 दिसंबर से 2 फरवरी तक रद्द रहेगा. आगामी 3 फरवरी से इसका परिचालन शुरू हो सकेगा.
कुहासे की वजह से दो फरवरी तक बंद रहेगी बनमनखी अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
सहरसा/पूर्णिया : ठंड के मौसम में बढ़ते कुहासा की वजह से समस्तीपुर रेल मंडल के अंतर्गत बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को करीब 2 माह के लिए रद्द किया गया है. समस्तीपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम विजेंद्र कुमार ने इस संदर्भ में प्रेस विज्ञप्ति जारी की है. इसके तहत प्रत्येक वर्ष की तरह इस […]

कुहासे की वजह से दो फरवरी तक बंद रहेगी बनमनखी अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस
वहीं अमृतसर से सहरसा होकर बनमनखी जाने वाली डाउन में जनसेवा एक्सप्रेस का परिचालन 16 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक के बीच रद्द रहेगा. बता दें कि बनमनखी से सहरसा होकर अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस के परिचालन से सबसे अधिक रेल राजस्व का लाभ मिलता है. इस ट्रेन को होने से यात्रियों को दिल्ली पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी कठिनाई होगी. वहीं रेल राजस्व को भी काफी क्षति होगी.