कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने सौरा में लगायी श्रद्धा की डुबकी

पूर्णिया : कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के स्नान के लिए पूर्णिया सिटी की सौरा नदी तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने सौरा में श्रद्धा की डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना की. सामान्य दिनों में वीरान रहने वाला राजा-रजवाड़े के समय के पूर्णिया सिटी में मंगलवार को मेला जैसा नजारा दिखा. चाहे […]

पूर्णिया : कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के स्नान के लिए पूर्णिया सिटी की सौरा नदी तट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने सौरा में श्रद्धा की डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना की. सामान्य दिनों में वीरान रहने वाला राजा-रजवाड़े के समय के पूर्णिया सिटी में मंगलवार को मेला जैसा नजारा दिखा. चाहे वह कसबा से आने वाली सड़क हो या फिर गुलाबबाग अथवा लाइन बाजार की ओर से आने वाली सड़क, हर सड़क पर भीड़ और भीड़ में शामिल लोगों के कदम सौरा की ओर बढ़ रहे थे.

हालांकि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में पूर्णिया के लोग मनिहारी और काढ़ागोला गये पर सौरा नदी में भी स्नान करने की होड़ मची रही. यहां रहने वाले सौरा को ही गंगा और यमुना मानते हैं. विष्णु पुराण में सौरा नदी को सकृन्नदी कहा गया है.
यह जिक्र आया है कि ‘सकृन्नदी समासाद्यं भवति कृतात्या द्विज: , सर्वपाप विनश्यन्ति सक लोका गच्छति.’यानी सौरा में स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं. यही वजह है कि हजारों वर्ष पहले से इस नदी के प्रति लोगों की आस्था जुड़ी है. सौरा नदी में स्नान के लिए अहले सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था. नदी स्नान करने वालों की भीड़ अपराह्न के बाद तक जुटी रही.
यह मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से चंद्रमा से हो रही अमृतवृष्टि का लाभ स्नान करने वालों को मिलता है. इस दौरान मंगलवार को सुबह से दिन भर पूर्णिया सिटी में गहमा-गहमी बनी रही. सिटी नाका चौक से कालीबाड़ी चौक और सौरा पुल के पार तक जाम जैसी स्थिति बने रही. वैसे, इस दौरान हर तरफ पुलिस के जवान तैनात किये गये थे जिससे आम लोगों को बहुत परेशानी नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >