नगर विकास आवास विभाग के विशेष सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा

पूर्णिया : नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव जयप्रकाश मंडल सोमवार को पूर्णिया पहुंच कर निगम में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. हालांकि नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह विशेष सचिव के दौरे को रूटीन वर्क बता रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि विशेष सचिव का यह दौरा किसी खास […]

पूर्णिया : नगर विकास एवं आवास विभाग के विशेष सचिव जयप्रकाश मंडल सोमवार को पूर्णिया पहुंच कर निगम में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की. हालांकि नगर आयुक्त विजय कुमार सिंह विशेष सचिव के दौरे को रूटीन वर्क बता रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि विशेष सचिव का यह दौरा किसी खास मकसद से था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विशेष सचिव ने डस्टबिन की जांच की.

ज्ञात हो कि उपमहापौर विभा कुमारी ने 22 जून को नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को एक पत्र लिखकर नगर निगम में गुणवत्तायुक्त डस्टबिन की आपूर्ति निविदा के अनुरूप नहीं किये जाने की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी. उपमहापौर ने डस्टबीन के नाम पर करोड़ो रूपये की राशि का दुरुपयोग का आरोप लगाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >