सौरा नदी में किशोरी डूबी

पूर्णिया : बीते रविवार को सिटी स्थित सौरा नदी में डूबने से कसबा के एक युवक की हुई मौत की घटना से लोग अभी उबरे भी नहीं थे सोमवार को फिर एक 14 वर्षीय किशोरी नदी में डूब गयी. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह वह सौरा पर बने रेल पुल से दूसरी तरफ […]

पूर्णिया : बीते रविवार को सिटी स्थित सौरा नदी में डूबने से कसबा के एक युवक की हुई मौत की घटना से लोग अभी उबरे भी नहीं थे सोमवार को फिर एक 14 वर्षीय किशोरी नदी में डूब गयी. बताया जाता है कि सोमवार की सुबह वह सौरा पर बने रेल पुल से दूसरी तरफ लकड़ी चुनने के लिए जा रही थी कि पैर फिसल जाने से नदी में गिर गयी और तेज धारा में बह गयी. एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर सुबह से ही उसकी तलाश कर रहे हैं पर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है.

स्थानीय लोगों की मानें तो सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब यह हादसा उस समय हुआ जब खुश्कीबाग के नया टोला निवासी मो. सज्जाद की 14 वर्षीया बेटी जूली परवीन नदी पर बने रेल पुल को पार कर रही थी. किशोरी को नदी में गिरते देख इस पार सौरा घाट पर स्नान के लिए जुटे लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को भी इसकी सूचना दी. चूंकि रविवार की घटना को लेकर एसडीआरएफ की टीम सौरा घाट पर पहले से तैनात थी इसलिए वह देर किये बिना वोट लेकर घटना स्थल की ओर भागे.
टीम ने घटना स्थल और उसके आस पास नदी की खाक छान ली पर कोई सुराग नहीं मिल सका. नदी की तेज धारा को देख यह अनुमान लगाया जा रहा है कि किशोरी उसके साथ बहते हुए आगे चली गयी है. टीम ने आगे-पीछे हर जगह अपनी तलाश जारी रखी है. उसकी तलाश में जुटी टीम और उसके गोताखोर को शाम तक कामयाबी नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >