विकास कार्यों में आयेगी तेजी : उपमहापौर

पूर्णिया : उपमहापौर विभा कुमारी व जदयू नेता जितेंद्र यादव ने पूर्णिया के प्रभारी मंत्री नरेंद्र नारायण यादव को बनाये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है. उपमहापौर ने कहा कि प्रभारी मंत्री श्री यादव के मनोयन से जिले के विकास कार्यों को गति मिलेगी. […]

पूर्णिया : उपमहापौर विभा कुमारी व जदयू नेता जितेंद्र यादव ने पूर्णिया के प्रभारी मंत्री नरेंद्र नारायण यादव को बनाये जाने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह के प्रति आभार प्रकट किया है. उपमहापौर ने कहा कि प्रभारी मंत्री श्री यादव के मनोयन से जिले के विकास कार्यों को गति मिलेगी. नवमनोनीत प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिले से अच्छी तरह से वाकिफ हैं. उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री श्री यादव कई दफा पूर्णिया आते रहे हैं. वे जिले के सामाजिक, भौगोलिक व राजनीतिक स्थिति से अवगत हैं.

उपमहापौर ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह से मिलकर मंत्री नरेंद्र नारायण यादव को पूर्णिया के प्रभारी मंत्री बनाये जाने की मांग की थी. उन्होंने इसके लिए आभार प्रकट की है. साथ ही प्रभारी मंत्री को बधाई दी है. बधाई देने वालों में पार्षद रिमा दास, रिंकू देवी, सरिता राय, लीला देवी, पोलो पासवान, विजय कुमार उरांव सहित अविनाश कुमार आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >