पूर्णिया : थानाध्यक्ष के कक्ष में युवती ने लगायी फांसी

जलालगढ़ (पूर्णिया) : प्रेम प्रसंग को ले दो पक्षों में विवाद के बीच प्रेमी की ओर शादी से इनकार किए जाने के बाद युवती ने थानाध्यक्ष के कक्ष में खुद को बंद कर फांसी लगा ली. कमरे का दरवाजा तोड़कर आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया और इलाज के लिए पीएचसी जलालगढ़ लाया. प्रभारी […]

जलालगढ़ (पूर्णिया) : प्रेम प्रसंग को ले दो पक्षों में विवाद के बीच प्रेमी की ओर शादी से इनकार किए जाने के बाद युवती ने थानाध्यक्ष के कक्ष में खुद को बंद कर फांसी लगा ली. कमरे का दरवाजा तोड़कर आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया और इलाज के लिए पीएचसी जलालगढ़ लाया.

प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्ष से बातचीत के बाद युवती को महिला चौकीदार के संरक्षण में रखा गया था. इसी बीच महिला चौकीदार को चकमा देकर युवती कमरे में गयी और कमरे को अंदर से बंद कर घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, युवक व युवती के बीच डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >