पूर्णिया : चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा अपराधी तत्वों के खिलाफ लगातार धर-पकड़ व निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. जिले के वैसे पेशेवर व कुख्यात अपराधकर्मी जो लोक शांति के लिये खतरा बने हुए हैं,वैसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. प्रशासन ने 09 कुख्यात अपराधकर्मियों को जिला बदर का आदेश दिया है.
जिला बदर किये जाने वालों में मो. जब्बार, पिता मो. इस्लाम, सा. छप्पन, थाना भवानीपुर को प्रत्येक दिन थाना कसबा में मो. आजाद, पिता स्व. टिप्पू उर्फ अबुल, सा. बांकी, थाना रूपौली, अकबरपुर को, मो. विलास बैठा, पिता मो. रियाज, सा. जाबे, थाना भवानीपुर, को प्रत्येक दिन थाना जलालगढ़ में, सगीर, पिता मो. उद्दीन, सा. रंगपुरा रमना टोला उत्तर थाना मीरगंज को प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को थाना जलालगढ़ में, अंगद यादव, पिता बिन्देश्वरी यादव, सा.
जानकीनगर कारी मंडल टोला, थाना जानकीनगर, जिला पूर्णिया व अमरजीत चौधरी, पिता मनोज चौधरी, सा. धमदहा, थाना धमदाहा को प्रत्येक दिन थाना बायसी में, पप्पू मंडल, पिता शिव शंकर मंडल, सा. सिमरा, थाना टीकापट्टी, जिला पूर्णिया को प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को थाना डगरूआ में, संतोष साह उर्फ मंतोष कुमार, पिता स्व. फुलेष्वर साह, सा. धमदाहा उत्तर, थाना धमदाहा को प्रत्येक सोमवार व गुरूवार को थाना मुफ्फसिल रानीपतरा में तथा मतदान के दिन स्थानीय थाना धमदाहा में सूचित करना है.
मनीष कुमार साह, पिता ज्ञानी साह, सा. महुआ टोला, थाना मीरगंज को प्रत्येक दिन थाना मुफ्फसिल रानीपतरा में पूर्वाह्न 10.00 बजे से 12.00 दिन के बीच उपस्थिति दर्ज कराना है तथा मतदान की तिथि को थानाध्यक्ष, मीरगंज को भी सूचित कराना है.
