रक्तदान शिविर में 11 यूनिट रक्त का हुआ संचय

सरस्वती समाज सेवा समिति द्वारा शुभायत्नम बिल्डटेक प्रा.लि. के सौजन्य से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

पूर्णिया. सरस्वती समाज सेवा समिति द्वारा शुभायत्नम बिल्डटेक प्रा.लि. के सौजन्य से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम रेड क्रॉस पूर्णिया के सहयोग से संपन्न हुआ. समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय आनंद ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में रक्त की कमी को दूर करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है. शुभायत्नम के सहयोग से आयोजित इस शिविर में युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया. रेडक्रॉस की मेडिकल टीम की देखरेख में सुरक्षित तरीके से रक्तदान की प्रक्रिया पूरी की गई. इस शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त का संचय किया गया. इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार आनंद, सचिव मुकेश सिंह, परितेश, नीरज, रवि, सोनू सिंह, राजीव कुमार, प्रगति, मनीषा, सुरुचि, ज्योति कुमारी, मोनी कुमारी, अंशु राजा तथा अन्य सदस्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >