दमेली कोसी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत

बच्ची की पहचान दमैली गांव निवासी लाल मुनी की साली काजल कुमारी है

धमदाहा. धमदाहा प्रखंड क्षेत्र के दमैली पंचायत के दमेली कोसी में बीती संध्या 10 वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गयी. मृतक बच्ची की पहचान दमैली गांव निवासी लाल मुनी की साली काजल कुमारी साकिन बनमनखी के रूप में हुई. वह अपने बहन के यहां आयी थी. जानकारी के अनुसार मृतक बच्ची गाय चरा रही थी. शाम होने पर पानी में घुसकर गाय नदी पार कर रही थी. इसी दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चले जाने से डूब गयी. बहुत देर बाद जब घरवालों ने खोजबीन शुरू की तो पता चला कोसी में डूब गयी है.इसके बाद धमदाहा अंचलाधिकारी और मीरगंज थाना को इसकी सूचना दी गयी. मौके पर सीओ व मीरगंज थानाध्यक्ष के पहुंचने के बाद गोताखोरों की मदद से बच्ची का शव निकाला गया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >