Prince Yadav Death: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत के बाद खान सर सामने आ गए हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है. इसमें वह प्रिंस यादव की मौत को लेकर काफी भावुक दिखे. उन्होंने कहा, एक पल के लिए विश्वास नहीं हुआ कि ऐसे कैसे हो गया. लेकिन न्यूज देखते ही पैर के नीचे से जमीन खिसक गई. यह समय कैसे करवट ले रहा है. किस स्थिति में समय चला गया.
खान सर ने वीडियो में क्या-क्या कहा?
खान सर ने कहा, अचानक से सभी चीजें चल रहीं थी. फिर फोन आया कुछ लोगों का कि न्यूज देखिए प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है. कुछ पल के लिए विश्वास नहीं हुआ कि ऐसे कैसे हो सकता है. हमने उन लोगों को डांटा भी कि क्या कुछ बोलते रहते हो. लेकिन हमने न्यूज देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई. समय कैसे करवट ले रहा है. समय किस स्थिति में चल रहा है.
प्रिंस यादव के दोस्त का दिखाया वीडियो
अपने वीडियो में खान सर ने प्रिंस यादव के मित्र अंकित कुमार का वीडियो भी दिखाया. इसमें प्रिंस यादव के साथ नेपाल गए उनके दोस्त पूरे मामले की जानकारी दे रहे थे. अंकित कुमार ने बताया कि वे उनके दोस्त हैं. यह भी बताया कि प्रिंस यादव का दवा चलता था. 2 बार पहले उसे अटैक आ चुका था. उसके साथ किसी ने कुछ नहीं किया. वह 5 -7 दिनों से सो नहीं रहा था. कल हमलोगों ने देखा कि वह आराम से सो रहा है. धीरे-धीरे वह लंबा-लंबा सांस लेने लगा. उसके बाद एंबुलेस बुलाएं और अस्पताल ले गए. लेकिन उसी दौरान प्रिंस की मौत हो गई. इस वीडियो में प्रिंस के एक और दोस्त रौशन कुमार के वीडियो को भी खान सर ने दिखाया, जिसमें पूरे मामले की जानकारी दी.
खान सर बोले- दिल दहल गया
प्रिंस यादव के दोस्त का वीडियो दिखाने के बाद खान सर फिर सामने आते हैं. आगे वह कहते हैं कि वीडियो देखने के बाद दिल दहल गया. किसी परिवार के लिए इससे कठिन दौर क्या हो सकता है. भगवान इस कठिन दौर से उन्हें निकलने के लिए सहनशक्ति दे. इतनी भयानक स्थिति से वह कैसे निकल पायेंगे. लेकिन मेरी संवेदना उनके साथ है. हमसे जो कुछ भी वो कहेंगे हम प्रयास करेंगे. हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि, इस वक्त मीडिया को संवेदनशील होने की जरुरत है. जो Authentic न्यूज है, वहीं चलाएं. अलग-अलग अफवाहें या अटकलों पर ना जाएं. यह बेहद संवेदनशील मामला है. पुलिस से भी उन्होंने कहा कि पुलिस अपना ऑफिशियल बयान जारी करे, जिससे स्पष्ट हो सके कि चीजें क्या हैं. साथ ही जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए.
उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की
आगे वीडियो में खान सर ने यह भी कहा कि इसमें कोई तीसरा इंसान इंवॉल्व लग रहा है. आखिर इतना अमानवीय कृत्य कैसे कोई कर सकता है. इसमें कोई ना कोई तीसरा साजिश जरूर कर रहा है. इसके लिए उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. कोई तीसरा एंगल भी हो सकता है. जो भी दोषी पाए जायेंगे, उनमें से किसी एक को भी नहीं छोड़ा जाए. फांसी से नीचे इनके लिए कोई सजा नहीं है.
Also Read: बिहार के 19 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा
