Photos: पूरे बिहार में छात्रों का प्रदर्शन, 30 राउंड फायरिंग, CO की आंख में लगा पत्थर, स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज समेत देखिए हंगामे की तस्वीरें

1 / 6
Photos: पूरे बिहार में छात्रों का प्रदर्शन, 30 राउंड फायरिंग, CO की आंख में लगा पत्थर, स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज समेत देखिए हंगामे की तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

पटना में प्रदर्शन की तस्वीर

Photos: पूरे बिहार में छात्रों का प्रदर्शन, 30 राउंड फायरिंग, CO की आंख में लगा पत्थर, स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज समेत देखिए हंगामे की तस्वीरें

पूरे बिहार में छात्रों का उग्र प्रदर्शन. जहानाबाद में 30 राउंड फायरिंग, CO की आंख में पत्थर. कई जिलों में लाठीचार्ज और हंगामे की तस्वीरें.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

जहानाबाद में प्रदर्शन करते छात्र

जहानाबाद में प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव दिया. इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 30 राउंड फायरिंग की. प्रदर्शनकारी डीएम आवास के पास पटना-गया रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों और जिलाधिकारी आवास पर पथराव कर दिया और डीएम आवास के बाहर लगे नेम प्लेट को भी क्षतिग्रस्त कर दिया.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बेगूसराय में AISF का प्रदर्शन

बेगूसराय में एआईएसएफ के छात्रों ने समाहरणालय चौक पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की. बैरिकेडिंग तोड़ने और समाहरणालय गेट से अंदर जाने का प्रयास किया. इसी दौरान पत्थरबाजी कर दी. इससे एसडीओ अश्विनी कुमार सहित कई मीडियाकर्मी भी चोटिल हो गये. पुलिस ने लाठीचार्ज कर आंदोलनकारियों को खदेड़ा. इस दौरान 6 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

वैशाली में आगजनी

वैशाली जिले में राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्रों पर हुए बर्बरतापूर्ण दमन और लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को राजापाकर के एतवार हाट से शनिचर हाट तक प्रतिरोध मार्च निकाला गया. मार्च के बाद पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

पटना में प्रदर्शन की तस्वीर

पटना में सायंस कॉलेज के पास गुरुवार को छात्रों ने प्रदर्शन और हंगामा किया. लेकिन पुलिस ने उनके प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने की कोशिश को नाकाम कर दिया. पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया और आधा दर्जन को हिरासत में ले लिया.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

कटिहार में जमकर हुई नारेबाजी

कटिहार में हजारों छात्र-छात्राएं शहर के शहीद चौक से पैदल मार्च निकालकर समाहरणालय पहुंचे. शुरू में सबकुछ शांतिपूर्ण रहा, लेकिन कुछ देर के बाद ही छात्रों की भीड़ बेकाबू हो गई. छात्रों ने जब अपना आपा खोया, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इसके बाद छात्रों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी. पथराव में सीओ की आंख में पत्थर लगा. इसके अलावा पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं. कई छात्र के घायल होने की सूचना है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >