Pawan Singh News: गिरफ्तारी से बचे पवन सिंह, वाराणसी कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानें क्या है मामला

Pawan Singh News: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को वाराणसी कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. लाखों की ठगी के मामले में अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत मंजूर कर ली, जिससे उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है.

Pawan Singh News: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह को वाराणसी की अदालत से बड़ी राहत मिली है. अपर जिला जज (प्रथम) देवकांत शुक्ला की अदालत ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी के एक मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली है. अदालत के इस फैसले के बाद पवन सिंह की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लग गई है.

यह मामला वाराणसी के होटल और ट्रैवल्स कारोबारी विशाल सिंह द्वारा दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के मुकदमे से जुड़ा है. विशाल सिंह ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें फिल्म में इंवेस्ट करने के नाम पर पवन सिंह समेत तीन लोगों ने ठगा.

Investment के नाम पर ठगी

शिकायत करने वाले विशाल सिंह ने मीडिया से बताया कि वर्ष 2017 में मुंबई में उनकी मुलाकात प्रेमशंकर राय और उनकी पत्नी सीमा राय से हुई थी. दोनों खुद को फिल्म Producer बताते थे. उन्होंने विशाल को बताया कि एक बड़ी भोजपुरी फिल्म बन रही है, जिसमें निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलेगा. 2018 में विशाल को वाराणसी के नदेसर स्थित एक ट्रैवल्स ऑफिस में पवन सिंह से भी मिलवाया गया.

विशाल सिंह ने Pawan Singh पर क्यों किया भरोसा?

पवन सिंह ने कथित तौर पर फिल्म की सफलता का भरोसा दिलाया और निवेश को सुरक्षित बताया. इसी भरोसे पर विशाल सिंह ने लाखों रुपये का निवेश कर दिया. लेकिन न तो फिल्म पूरी हुई और न ही Invest की गई रकम वापस की गई. इसके बाद उन्होंने तीनों पर मिलीभगत से धोखाधड़ी का आरोप लगाया.

‘फिल्म के हीरो थे, लेन-देन से कोई संबंध नहीं’

मंगलवार को हुई सुनवाई में पवन सिंह की ओर से सीनियर एडवोकेट मंगलेश दुबे, अमन कुमार त्रिपाठी और रामानंद पांडेय ने कोर्ट में पक्ष रखा. उन्होंने दलील दी कि पवन सिंह सिर्फ फिल्म के एक्टर थे और किसी प्रकार के पैसों के लेन-देन में शामिल नहीं थे.

वकीलों ने क्या बताया?

वकीलों ने यह भी बताया कि विशाल सिंह का पैसा सीधे प्रोड्यूसर प्रेमशंकर राय के अकाउंट में गया था. इस संबंध में डॉक्युमेंट्स और ट्रांजैक्शन डिटेल्स भी अदालत में पेश की गईं. कोर्ट ने सभी तथ्यों और दलीलों को ध्यान में रखते हुए माना कि इस स्तर पर पवन सिंह की गिरफ्तारी उचित नहीं है और उनकी अग्रिम जमानत याचिका स्वीकार कर ली.

Also Read: Bihar Election 2025 Exit Poll: एग्जिट पोल में NDA की वापसी, बिहार में नीतीश की सरकार रह सकती है बरकरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >