सरकारी जमीनों की दाखिल-खारिज के लिए अंचल अधिकारी करेंगे मदद

राज्य में सरकारी जमीनों की दाखिल- खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन में समस्या होने पर अंचल अधिकारी संबंधित विभाग और संस्थानों की मदद करेंगे.

संवाददाता, पटना राज्य में सरकारी जमीनों की दाखिल- खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन में समस्या होने पर अंचल अधिकारी संबंधित विभाग और संस्थानों की मदद करेंगे. वे अपने कार्यालय के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करवायेंगे. इसका मकसद सरकारी जमीनों की दाखिल- खारिज में आने वाली सभी समस्याओं को समाप्त करना और जल्द से जल्द दाखिल खारिज की प्रक्रिया पूरी करना है. इस संबंध में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से सभी अंचल अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये गये हैं. दरअसल दाखिल- खारिज के लिए विभागों और सरकारी संस्थानों को यूजर क्रिडेंसियल्स उपलब्ध करवाया गया है. इनके माध्यम से ही सरकारी भूमि की दाखिल खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. ऐसे में जिन विभागों या सरकारी संस्थानों का यूजर क्रिडेंसियल्स नहीं मिला है या उन्हें आवेदन में समस्या आ रही है, उनके लिए अंचल कार्यालयों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करवाने की व्यवस्था की गयी है. ऐसे में संबंधित विभाग या संस्थान के प्रतिनिधि को सभी कागजातों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचल अधिकारी को समस्या की जानकारी देनी होगी. इसके बाद मदद मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >