पालीगंज में सड़क किनारे गड्ढे में डूबने से युवक की गयी जान

Patna News : प्रखंड के मुराखार में शुक्रवार को बाजार से घर जा रहा एक युवक सड़क किनारे गड्ढे में डूब गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया, इस बीच उसकी मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, पालीगंज

प्रखंड के मुराखार में शुक्रवार को बाजार से घर जा रहा एक युवक सड़क किनारे गड्ढे में डूब गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे बाहर निकाला गया, इस बीच उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान मसौढा मठिया गांव निवासी 30 वर्षीय धुरी राम की मौत हो गयी. घटना की सूचना ग्रामीणों ने पालीगंज पुलिस को दी. मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. जानकारी के मुताबिक धुरी राम कुछ काम से पालीगंज बाजार आया था. काम कर बाजार से लौटने के क्रम में मुराखार गांव के पास सड़क के किनारे गड्ढे में पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे गड्ढे में चला गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने काफी देर तक नहीं निकलने के बाद उसकी खोजबीन शुरू की. इसके बाद धुरी राम को गड्ढे से बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >