पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
Youth drowns in the Ganges : दानापुर के दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के पानापुर घाट पर गंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक डूबकर लापता हो गया. लपता युवक अभी तक बरामद नही हो सका है. नदी में डूबकर लापता युवक की पहचान पुरानी पानापुर निवासी भागदेव राय के 29 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार के रूप में की गई है.
पैर फिसने से गहरे पानी में चला गया युवक
गंगा में नदी में डूबने की सूचना पर परिजनों चित्कार कर उठे है. बताया जाता है कि सोमवार को पडोसी के अंतिम दाह संस्कार में पानापुर घाट पर आया था और गंगा नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में पैर फिसल जाने के कारण गंगा के तेज धारा में बहकर लापता हो गया. स्थानीय लोगों ने काफी खोजबीन किया , परंतु गंगा के तेज धारा के कारण कही उसका पता नहीं चल सका.
लोगों ने पुलिस व एसडीआरएफ को सूचना दी
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और सीओ को दी. सूचना पर सीओ ने एसडीआरएफ को सूचना दी है. और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया है. सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम देर शाम पहुंच कर लापता युवक की खेाजबीन शुरू कर दी है. मौके पर जिला पार्षद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता रंजीत कुमार यादव ने पीड़ित परिवार से मुलकाता कर सांत्वना दी .हर संभव मदद करने की बात कही.
एसडीआरएफ की टीम खोजबीन कर रही
थानाध्यक्ष ने बताया कि अंतिम संस्कार में शामिल होने आये एक युवक ने नदी में नहाने के दौरान एक युवक डूबकर लापता हो गया. एसडीआरफ टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है. लोगों से अपील की गयी है. नदी में नहाते समय सावधानी बरते.
