मनेर में संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है. 22 वर्षीय बिट्टू कुमार की चोट लगने के बाद मौत की खबर से परिवार में मातम है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Patna News: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्यापुर-भूधर टोला गांव में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है.

चोट लगने के बाद हुई मौत की चर्चा

मृतक की पहचान ब्यापुर-भूधर टोला गांव निवासी कल्लू राय के 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में हुई है. ग्रामीणों के अनुसार युवक को किसी कारण से चोट लगी थी, जिसके बाद वह घायल हो गया था. मंगलवार दोपहर अचानक उसकी मौत हो गई. हालांकि युवक को चोट कैसे लगी, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कारण

घटना की जानकारी मिलने के बाद मनेर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है. मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है. मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suaib khan maner

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >