पटना में गंगा में डूबने से युवक की मौत, परिजनों ने दोस्तों पर डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया

पटना के दीघा में गंगा में डूबने से 19 वर्षीय इरफान की मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि उसके तीन दोस्तों ने मिलकर उसकी हत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

Patna News : पटना के दीघा थाना क्षेत्र में जेपी गंगा पथ स्थित गेट नंबर 93 के पास शनिवार को गंगा में डूबने से 19 वर्षीय युवक इरफान की मौत हो गयी. परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर गंगा में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाया है. परिजनों के आवेदन पर दीघा थाने में तीनों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

सामान लाने की बात कहकर घर निकला था इरफान

फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के गयासनगर निवासी इरफान शनिवार दोपहर जरूरी सामान लाने की बात कहकर घर से निकला था. इसके लिए उसने पास के एक दुकानदार से नौ हजार रुपये भी लिये थे. रात करीब 10 बजे तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसके मोबाइल पर फोन किया. फोन उसके दोस्त अब्दुल और हमाज ने उठाया. दोनों ने बताया कि इरफान गंगा में डूब गया है और वे उसकी तलाश कर रहे हैं.

घाट पर मिला इरफान का शव

सूचना मिलने के बाद परिजन गंगा घाट पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी. काफी खोजबीन के बाद घाट के पास ही इरफान का शव बरामद किया गया. परिजनों का आरोप है कि उसके तीन दोस्तों ने मिलकर उसे गंगा में डुबो दिया. उनका कहना है कि राशन खरीदने के लिए लिये गये नौ हजार रुपये भी नहीं मिले हैं. इरफान का एटीएम कार्ड भी उसके एक दोस्त के पास से मिला है.

दोस्तों ने बताया, बचाने का किया प्रयास

वहीं, इरफान के दोस्तों ने पुलिस को बताया कि सभी गंगा में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान इरफान डूबने लगा. उसे बचाने का प्रयास किया गया और आसपास के लोगों को आवाज भी लगायी गयी, लेकिन मदद मिलने से पहले ही वह गहरे पानी में चला गया.

पुलिस मामले में बारिकी से जांच कर रही

दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इरफान के डूबने के दौरान उसके दोस्तों ने शोर मचाया था. नाविक भी मौके पर पहुंचे थे, लेकिन तब तक युवक नदी में डूब चुका था. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Also Read: पटना: नीतीश कुमार पहुंचे श्री बैकुंठनाथ धाम, मंदिर में की पूजा-अर्चना; लोगो ने किया जोरदार स्वागत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >