मसौढ़ी गांधी मैदान में वर्चस्व को लेकर भिड़े युवक, अंकित उर्फ लालू को पांच जगह लगा छुरा

मसौढ़ी के गांधी मैदान में युवकों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी मारपीट हुई. इस घटना में एक युवक को पांच जगह चाकू लगा है, जिसका इलाज पटना में चल रहा है. स्थानीय लोग पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं.

Patna Crime: नगर के गांधी मैदान में आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट और चाकूबाजी होने का मामला सामने आया है. घटना में संघतपर मोहल्ले का एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बताया जाता है कि युवक के शरीर पर पांच जगह छुरा लगा है. गंभीर स्थिति में उसका इलाज पटना में चल रहा है.

मंच के समीप युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद

बताया जाता है कि गांधी मैदान के मंच के समीप काश्मीरगंज और संघतपर मोहल्ले के दर्जनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. इसी दौरान चाकू-छुरा चलने से संघतपर मोहल्ले का अंकित उर्फ लालू गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घटना के बाद गांधी मैदान में अफरातफरी मच गयी.

पांच जगह छुरा लगने की बात

घटना में घायल अंकित उर्फ लालू के शरीर पर पांच जगह छुरा लगने की बात बतायी जा रही है. उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस ने जतायी अनभिज्ञता

इधर, घटना के संबंध में मसौढ़ी पुलिस ने अनभिज्ञता जतायी है. वहीं, गांधी मैदान और उसके आसपास आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है.

नियमित पुलिस गश्त की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी मैदान में युवकों के जमावड़े और आपसी विवाद पर समय रहते पुलिस की निगरानी नहीं होने से स्थिति बिगड़ रही है. लोगों ने गांधी मैदान में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >