प्रमोद झा, पटना : बेली रोड से दीघा-एम्स पाटलि पथ पर आने-जाने की सुविधा के लिए रैंप का निर्माण कर उसे जोड़ा जायेगा. इसके लिए डिजाइन तैयार हो रहा है. चयनित एजेंसी के द्वारा डिजाइन तैयार होगा. डिजायन को एप्रूवल मिलने के बाद अक्तूबर से रैंप के निर्माण का काम शुरू होगा. हाल ही में मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया था.
जानकारों के अनुसार निर्माण एजेंसी ने सर्वे शुरू कर दिया है. इसमें बेली रोड से पाटलि पथ को कनेक्टिविटी देने के लिए अलग-अलग स्ट्रक्चर पर विचार हो रहा है. एक मुख्य सड़क के बीच से रैंप बना कर कनेक्टिविटी दी जायेगी. दूसरा बेली रोड के दोनों साइड से रैंप बनाने पर निर्णय लिया जायेगा. इसके लिए मुख्य सड़क के दोनों किनारे नालाें को पाट कर उस पर से रैंप बना कर कनेक्टिविटी दी जा सकती है. हालांकि, सर्वे के बाद इस संबंध में अंतिम निर्णय लिया जायेगा. चयनित एजेंसी डिजाइन तैयार करेगी. इसे बिहार राज्य पथ विकास निगम की ओर से स्वीकृति मिलेगी. इसके बाद दो रैंप का निर्माण होगा.पाटलि पथ पर बनेगा गोलंबर
पाटलि पथ पर गोलंबर होगा, जिससे दीघा व एम्स की ओर से आनेवालों लोगों को बेली रोड की तरफ उतरने में सुविधा होगी. साथ ही बेली रोड से ऊपर चढ़ने पर दीघा व एम्स की ओर जाना आसान होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
