Patna News : (अमृता सिंह की रिपोर्ट)
पीएमसीएच में एक वरिष्ठ डॉक्टर पर लगे आरोपों के मामले में राज्य महिला आयोग को अब तक अस्पताल की आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट नहीं मिली है. रिपोर्ट मिलने के बाद ही आयोग अपनी जांच प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा.
राज्य महिला आयोग की सदस्य अप्सरा मिश्रा ने बताया कि आयोग को पीएमसीएच की आंतरिक समिति की जांच रिपोर्ट का इंतजार है. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी. फिलहाल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही आयोग अगला कदम उठाएगा.
जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी
जानकारी के अनुसार, जिन वरिष्ठ डॉक्टर पर आरोप लगाए गए हैं, वे इन दिनों कश्मीर गए हुए हैं. ऐसे में आयोग दोनों पक्षों का पक्ष सुनने के बाद ही मामले की विस्तृत जांच शुरू करेगा. अप्सरा मिश्रा ने कहा कि महिला आयोग इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और सभी आवश्यक तथ्यों की समीक्षा के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी.
आयोग का कहना है कि आंतरिक जांच समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आगे की जांच उसी आधार पर आगे बढ़ाई जाएगी.
Also Read : पटना के 462 निजी अस्पतालों में से 78 में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था अधूरी, दमकल पर निर्भर
