अब तक 11 हजार से ज्यादा जगहों पर महिला संवाद

राज्यभर में आयोजित महिला संवाद के 11वें दिन सोमवार तक राज्य के 534 प्रखंडों में 11 हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है.

पटना. राज्यभर में आयोजित महिला संवाद के 11वें दिन सोमवार तक राज्य के 534 प्रखंडों में 11 हजार से अधिक स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है. महिलाएं इस कार्यक्रम में निजी और सामाजिक समस्याएं रख रही हैं. ग्रामीण विकास विभाग की ओर से सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस दौरान डिजिटल स्क्रीन से युक्त जागरूकता वाहन के माध्यम से बिहार सरकार की ओर से महिला सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी जा रही है. इस कड़ी में शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड के छठियारा पंचायत के धमसेना गांव में महिला संवाद आयोजित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >