राजमिस्त्री व गाेलगप्पा बेचने वाले की हत्या में महिला का हाथ

Patna News : दीघा में राजमिस्त्री और गाेलगप्पा बेचने वाले की हत्या में एक महिला के शामिल हाेने की बात सामने आयी है.

संवाददाता, पटना

दीघा में राजमिस्त्री और गाेलगप्पा बेचने वाले की हत्या में एक महिला के शामिल हाेने की बात सामने आयी है. राजमिस्त्री महादेव कुमार और गाेलगप्पा बेचने वाले विक्की के परिजनाें ने महिला पर दीघा थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है. विक्की और महादेव दाेनाें शादीशुदा थे. दाेनाें के बाल-बच्चे हैं. 40 साल के विक्की वैशाली के महुआ के रहने वाले थे. वहीं 45 साल के महादेव सहरसा के साेनबरसा थाना के कचहरी मुहल्ले के रहने वाले थे. दाेनाें का परिवार गांव में ही रहता है. दाेनाें पटना में दीघा थाना के गेट नंबर 93 के पास राजदेव राय के किराये के मकान में रहते थे. वह महिला दाेनाें के मकान में आती-जाती है. वह महिला भी शादीशुदा है. दाेनाें के परिवार काे इसकी जानकारी हाे गयी थी. परिजन महिला काे नहीं जानते पर उनका माेबाइल नंबर उनके पास था. घटना के दिन भी वह महिला आयी थी. उसके बाद से वह लापता है. उसका माेबाइल नंबर भी बंद है. पुलिस महिला के माेबाइल नंबर के आधार पर उसका नाम, पता लेने में जुटी है. उसका सीडीआर भी निकाला जा रहा है. पुलिस विक्की और महादेव के माेबाइल का काॅल डिटेल निकाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >