मोकामा में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, हंगामा

patna news: मोकामा. बुधवार की रात करीब आठ बजे घोसवरी थाना के सामने एनएच 82 पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी.

मोकामा. बुधवार की रात करीब आठ बजे घोसवरी थाना के सामने एनएच 82 पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी. मृतका रूबी खातून (45वर्ष) मोकामा के फारसी मोहल्ला निवासी मोहम्मद निसार की पत्नी थी. रूबी पति के साथ बाइक से शेखपुरा की ओर जा रही थी, तभी घोसवरी थाना के सामने मोकामा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गये. ट्रक के चक्के के नीचे आने से घटनास्थल पर ही रूबी की मौत हो गयी. घटना के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस के जवानों ने पकड़ लिया. चालक भाग निकला. आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक जलाने की कोशिश की, शीशा फोड़ दियाकर ट्रक को क्षतिग्रस्त कर एनएच 82 को जाम कर दिया.

सैदपुर नहर में अज्ञात युवक का मिला शव

पटना सिटी. सैदपुर पहाड़ी नाला में बुधवार की सुबह पानी में उतराता एक युवक का शव मिला है. आशंका जतायी जा रही है कि युवक की डूबने से मौत हुई होगी. मौके पर पहुंचे डीएसपी द्वितीय डॉ गौरव कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी. डीएसपी के अनुसार डूबने से उसकी मौत हुई होगी. बताया जाता है कि सैदपुर नहर में कम्युनिटी हॉल, प्रोफेसर कॉलोनी, शाहगंज के पास बुधवार की सुबह एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र लगभग 25 से 26 वर्ष है. थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि शव देखने से प्रतीक होता है कि चार दिन पुरान है. मृतक के शरीर पर काला शर्ट, ब्लू रंग का हॉफ जिंस पैंट, गले में लाल धागा में रूद्राक्ष, हाथ में लोहे का कड़ा और धागा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vipin prakash yadav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >