पटना में चाकू गोदकर महिला की बेरहमी से हत्या, स्कूल के पास लाश मिलने से मचा हड़कंप

Patna News: पटना के दानापुर में बुधवार सुबह स्कूल के पास एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई. 40 वर्षीय ज्योति कुमारी उर्फ गुड़िया की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई.

Patna News: बिहार की राजधानी पटना से सटे दानापुर में बुधवार सुबह एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव शाहपुर मध्य विद्यालय के पास बगीचे में पड़ा था और महिला की चाकू गोदकर हत्या की गई थी. मृतक की पहचान 40 वर्षीय ज्योति कुमारी उर्फ गुड़िया के रूप में हुई है, जो शाहपुर बभनईया निवासी धर्मेंद्र कुमार की पत्नी थी. वह घरों में चौका-बर्तन का काम करती थी. पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि महिला की हत्या स्कूल के पास ही हुई या कहीं और हत्या कर शव वहां फेंका गया.

इलाके में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

सुबह जैसे ही स्कूल के आसपास लोगों ने लाश देखी, तो इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है. पुलिस फिलहाल महिला के पारिवारिक और सामाजिक संबंधों की बारीकी से जांच कर रही है. हत्या की वजह रंजिश, लूट या घरेलू विवाद हो सकती है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और इलाके में लगे CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

Also Read: बिहार में 18 लाख के इनामी नक्सली विवेक यादव की हत्या, क्या अय्याशी, लेवी और गैंगस्टर स्टाइल बनी मौत की वजह?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >