नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे और फिर से सरकार बनायेंगे : संजय झा

जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और फिर से सरकार बनायेंगे.

संवाददाता,पटना जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और फिर से सरकार बनायेंगे.विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव के आरोपों को खारिज करते हुए श्री झा ने कहा कि तेजस्वी यादव को पहले अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देना चाहिए, जो न्यायालय में विचाराधीन हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के शासनकाल में कई बड़े काम हुए हैं. अगर तेजस्वी के पास कोई ठोस प्रमाण है, तो सामने लाएं. यूं ही बैठकर आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं होने वाला. कांग्रेस के बड़े नेताओं के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है, कई लोग आयेंगे और दिखेंगे. लेकिन, यहां नीतीश कुमार की सरकार है. जिसने ठोस काम किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >